क्षत्रीय सभा एवं ट्रस्ट मानव अधिकार और सामाजिक कल्याण संघ और रजवाड़ी ग्रुप द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का समापन

आत्मरक्षा से आत्म सम्मान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बीकानेर क्षत्रीय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग, मानव अधिकार और सामाजिक कल्याण संघ और रजवाड़ी ग्रुप बीकानेर द्वारा आयोजित सात दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा व साफा प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ अध्यक्षता गायत्री सेवा आश्रम सागर गुरु रामेश्वरनंद महाराज व क्षत्रीय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया वह पूर्व बीएसएफ आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ रहे ।इसमें 130 से अधिक बालक बालिकाओं ने आत्मरक्षा व साफा प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह शिविर सात दिवसीय 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक बिदासर हाउस में संचालित हुआ। मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के संस्थापक उषा कंवर ने बताया की महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने व अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नयाशहर थाना अधिकारी कविता पूनिया ने बताया बालिकाओं को शिविर में स्वयं की रक्षा तथा शारीरिक रूप से सक्षम बनने के लिए मददगार गुर सिखाए गए। समापन कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने सात दिवस में जो प्रशिक्षण लिया उसका शानदार प्रदर्शन किया प्रशिक्षण लेने वाले 9 वर्ष के बच्चे से लेकर 75 साल की बुजुर्ग ने भी प्रशिक्षण लिया प्रशिक्षण में लाठी लकड़ी की कृत्रिम तलवार का भी प्रशिक्षण दिया गया! बालक बालिकाओं का प्रदर्शन देखकर अभिभावक अतिथि गण प्रफुल्लित हो गए । मास्टर ट्रेनर तथा कोच मंजू राठौर व श्याम सुन्दर, प्रकाश चौहान द्वारा प्रशिक्षण दिया व साफा प्रशिक्षण संदीप राठौर की टीम के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षकों को संस्था का प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर शिविर का समापन किया गया। मंच का संचालन ज्योती स्वामी व प्रदीप सिंह जी चौहान ने किया इस मौके पर मानव अधिकार और सामाजिक कल्याण संघ की संपूर्ण टीम उपस्थित रही।

Best News Portal Development Company In India