1 जनवरी 2026
दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत बी.टेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डॉ. राहुल सिंह पाल, अधिष्ठाता, दुग्ध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के निर्देशानुसार एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी), बीकानेर, उरमूल डेयरी, बीकानेर तथा केन्द्रीय ऊन एवं भेड़ अनुसंधान संस्थान का दौरा किया, जहाँ उन्हें दूध एवं दुग्ध उत्पादों जैसे दही, घी, पनीर, मक्खन आदि के निर्माण, प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता नियंत्रण तकनीकों के साथ-साथ ऊँट, भेड़ तथा ऊन से संबंधित विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्रदान की गई। यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. रीटा एवं डॉ. मुकुल सेन की देख रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

