बीकानेर 15 मार्च। जब तक उपभोक्ताओं को कानून एवं अधिकारों की जानकारी नहीं होगी एवं उपभोक्ता संगठित नहीं होंगे तब तक उपभोक्ता शोषण का शिकार होता रहेगा। इसके लिए उपभोक्ता संगठन एवं समाजिक संगठन को जागरूकता के लिए आगे आना होगा।
यह विचार कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन आप इंडिया (सीसीआई) एवं कंज्यूमर्स एक्शन एंड नेटवर्क सोसाइटी (कैन्स) जिला शाखा बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में भार्गव भवन सभागार में 15 मार्च 2026 विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आयोजित उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सीसीआई नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के. व्यास ने व्यक्त कियें।
अध्यक्षता करते हुए सीसीआई नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य संतोष पड़िहार ने कहा कि देश का उपभोक्ता जागरूकता के अभाव में ठगी एवं शोषण का शिकार हो रहा है ग्रामीण उपभोक्ता जागरूक उपभोक्ता बने एवं उपभोक्ता आंदोलन से जुड़े सभी उपभोक्ता संरक्षण कानून का लाभ आम उपभोक्ता तक पहुंच सकेगा।
विशिष्ट अतिथि सीसीआई के जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को डिजिटल तकनीकी के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार होना पड़ रहा है इसके लिए सतर्कता में कार्य करने की जरूरत है।
कैन्स के जिला प्रभारी भक्तिराम पांडे ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा बनाए गए मानक चिन्ह वाले गुणवत्ता उत्पादों को ही खरीदना चाहिए। क्योंकि भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं को उत्पाद की सुरक्षा एवं गुणवत्ता की गारंटी प्रदान करता है।
सीसीआई के जिला महासचिव ममता सिंह ने कहा कि देश भर के संगठनों का ये परिश्रम आमजन को न्याय दिलाने का कार्य बखूबी कर रहा है।
