*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नि:शुल्क बहुउद्देशीय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन-महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नि:शुल्क बहुउद्देशीय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन-महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र

 

नोखा। महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र के तत्वाधान में

आठ मार्च (रविवार)को नि:शुल्क बहुउद्देशीय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर के बैनर का विमोचन आज शुक्रवार को महावीर इंटरनेशनल सेवा केंद्र भवन महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेन्द्रसिंह राठौड़ व वीरा केंद्र चेयरपर्सन वीरा सरला अग्रवाल द्वारा किया गया।

वीरा केंद्र चेयरपर्सन सरला अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में कान,नाक, गला ,कैंसर और नशा मुक्ति

की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जायेगा।इसमें डॉक्टर इमरान खान, डॉ राहुल कुमार राय व डॉ शरद रावत अपनी सेवाएँ देंगे।

सचिव ललिता मंत्री ने बताया कि शिविर में कम सुनाई देना, कान में सिटी की आवाज़ सुनाई देना, कान में मवाद आना ,थायराइड, टॉन्सिल,एवं एडिनाॅइड, हकलाना, तुतलाना, मुंह व गले का कैंसर, मानसिक रोग, नशा मुक्ति एवं पुनरावास दर्द एवं सहायक उपचार, सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आदि के मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों को अपना रजिस्ट्रेशन अति शीघ्र करवाना होगा।

शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। बेनर विमोचन के अवसर पर वीर केंद्र के चेयरमेन वीर सुरेंद्र हीरावत , ईश्वर चन्द दूगड़, वीर एम पी तिवारी , वीर बाबूलाल कांकरिया, वीरा लीला मरोठी, वीरा मंजू बेद ,वीरा किरण अग्रवाल, वीरा अंजू हीरावत, वीरा मंजू हीरावत,वीरा उर्मिला तापड़िया ,वीरा अनिता संचेती, वीरा दुर्गा राठी आदि उपस्थित थी।

Best News Portal Development Company In India