*कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित*
बीकानेर, 28 फरवरी। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को गोदावरी पैलेस में हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
समारोह में कलेक्टर नम्रता वृष्णि, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अंत में सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प उछालकर होली की शुभकामनाएं दीं।
