*श्रवण बाधित विद्यार्थियों हेतु श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम*

*श्रवण बाधित विद्यार्थियों हेतु श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम*

जुनिपर ग्रीन सिगमा प्राईवेट लिमिटेड, वी हियर इनोवेशन प्राईवेट लिमिटेड एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में सीएसआर के तहत 62 श्रवण बाधित विद्यार्थियों हेतु 70 लाख बाजार मूल्य के श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम दिनांक 27 फरवरी 2026 को लॉयन्स क्लब बीकानेर में आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा बीकानेर के एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमान महेन्द्र कुमार शर्मा, सीडीईओ,समग्र शिक्षा, बीकानेर,जुनिपर ग्रीन सिगमा प्राईवेट लिमिटेड से जाहिद अंसारी,अमन शर्मा,अशोक कुमार शर्मा,विजय सोलंकी,सोफियान वी हियर से भाविक खुराना ने किया। जाहिद अंसारी ने कम्पनी के सीएसआर के तहत हो रहे विभिन्न प्रकल्पों के बारे में विस्तार से एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। भाविक खुराना ने वी हियर द्वारा बनाये गये विभिन्न श्रवण यंत्र का उपयोग एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की। सभी विद्यार्थियों को श्रवण यंत्र की कार्यविधि का प्रायोगिक कार्य सुमित द्वारा बताया गया। महेन्द्र कुमार शर्मा, सीडीईओ समग्र शिक्षा,बीकानेर द्वारा कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित संभागियों का धन्यवाद दिया एवं समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों पर विचार से चर्चा की और कहा इस तरह के प्रेरणास्पद कार्य समाज में अपनी एक अलग छवि बनाते है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा 70 लाख से भी ज्यादा राशि के उपकरण वितरण किये, इस समस्त कार्यक्रम में भोजन एवं आवास की सुविधा भामाशाह जगदीश राज सिंह चारण एवं शुभम सिंह द्वारा की गई। अमित साध ने बताया कि कार्यक्रम के सफल बनाने में सभी ब्लॉकों के विशेष शिक्षकों का योगदान रहा एवं वी हियर कम्पनी द्वारा निरन्तर फोलोअप कार्यक्रम जुनिपर ग्रीन सिगमा प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से करवाया जावेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी द्वारा किया गया।

 

Best News Portal Development Company In India