*सिद्धि कुमारी का गंगशहर का दौरा, विकास कार्यों की गति बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित*

*सिद्धि कुमारी का गंगशहर का दौरा, विकास कार्यों की गति बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित

बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायिका सिद्धि कुमारी ने वार्ड संख्या 30 के सरस्वती नगर क्षेत्र का भाजपा नेता मोहन सुराणा के साथ विभिन्न गलियों का स्थल निरीक्षण कर चल रहे सड़को के काम को देखा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर सभी गलियों में शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए यह त्वरित कार्रवाई उनके संवेदनशील नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस अवसर पर विनोद भाटी, सोशल मीडिया सह संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा,विमल पारीक, महेश गुप्ता सहित मोहल्ले के सम्मानित नागरिक—मूलचंद नाई, भंवर सारण, पदमाराम जी, गौरीशंकर जी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Best News Portal Development Company In India