*नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने किया आरसेटी कार्यालय का निरीक्षण*

*नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने किया आरसेटी कार्यालय का निरीक्षण

 

बीकानेर, 27 फरवरी। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू ने शुक्रवार को एसबीआई-आरसेटी का निरीक्षण किया।

 

इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्री अरविंद भट्ट, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री रमेश तंबिया, लीड जिला प्रबंधक श्री एल.आर. मोडासिया तथा संस्थान के निदेशक श्री रूपेश शर्मा उपस्थित रहे।

 

मुख्य महाप्रबंधक ने संस्थान में संचालित विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।

Best News Portal Development Company In India