*संभाग स्तरीय मरू बीकाणा वन मेला-2026 आयोजित*

  • *संभाग स्तरीय मरू बीकाणा वन मेला-2026 आयोजित

 

बीकानेर संभाग की वन संपदा, पारंपरिक ज्ञान तथा वन आधारित आजीविका को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय मरू बीकाणा वन मेला शुक्रवार को ग्रामीण हाट में आयोजित किया गया। आमजन में पर्यावरण एवं वन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत मरू वन मेले में वन सुरक्षा एवं प्रबन्धन समितियों स्वयं सहायता समूह, आजीविका समूह, वन विभाग द्वारा मरू क्षेत्र के वन एवं वनस्पति प्रजातियों जैसे खेजड़ी, रोहीड़ा, शीशम आदि के प्रचार-प्रसार व वन्यजीव संबंधी गतिविधियों से जुड़ी संभाग के बीकानेर, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर एवं चूरू जिलों की लगभग 25 स्टाॅल्स लगाई गई। तुंबा का अचार, मोरिंगा का पाउडर, गाय के गोबर से बने गौ काष्ठ के उत्पाद एवं फूलों से बनी हर्बल गुलाल आदि आकर्षण का केंद्र रहे।

Best News Portal Development Company In India