- *वीर हनुमान वाटिका में आयोजित “फाग महोत्सव–2026”
बीकानेर शास्त्री नगर स्थित वीर हनुमान वाटिका में 27 फरवरी 2026 को आयोजित “फाग महोत्सव–2026” श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। आयोजनकर्ता महिला सनातन मंडल, शास्त्री नगर (डुप्लेक्स कॉलोनी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उत्सव को सफल बनाया।
सायं 4 बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में वृंदावन की तर्ज पर ब्रज होली का मनोहारी वातावरण साकार हुआ। बरेली (उ.प्र.) से पधारी शिवम राज एवं पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों ने मोर नृत्य, दिव्य राधा-कृष्ण नृत्य, महा रास तथा राधा-कृष्ण की लीलाओं का आकर्षक मंचन किया, जिसे दर्शकों ने भावविभोर होकर सराहा।
फूलों की होली और सजीव झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ब्रज की आनंदमयी होली का साक्षात अनुभव कराया।
