संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन और प्रशानिक फीडबैक दिया।

 

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया आज जयपुर मुख्यमंत्री निवास पर संभाग स्तरीय बैठक में देहात जिला पदाधिकारियों, विधायकों, प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ आज की बैठक में देहात जिला पदाधिकारियों से बैठक में मुख्यमंत्री ने संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों का वन टू वन फीडबैक लिया जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन की गतिविधियों और संगठन द्वारा किए गए कार्यों ओर आगमी संरचना का फीडबैक दिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक लाभ मिले ये सुनिश्चित करना संगठन की जिम्मेदारी है ओर जो अधिकारी सरकार की योजनाओं में सहयोग ना करे उसकी शिकायत जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीधा मुझे करे सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी सरकार की मंशा है।

मुख्यमंत्री निवास पर आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना उपस्थित रहे।

Best News Portal Development Company In India