पुष्करणा सावा के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू

 

बीकानेर। पुष्करणा सावा समिति के सचिव अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले वर–वधुओं के लिए रविवार को गुवाड़ चौक स्थित शिव शक्ति साधना पीठ एवं पुष्करणा सावा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्यवस्था की गई। सावा से जुड़े मायरा, खिरोड़ा, हाथधान, गणेश परिक्रमा, विवाह समारोह में आवागमन तथा भवन शिफ्टिंग के लिए बीकेईएसएल के सहयोग से कुल 14 वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सवारी वाहन एवं मालवाहक शामिल हैं।

समिति के प्रवक्ता वीरेन्द्र किराड़ू ने बताया कि इस अवसर पर कोलकाता निवासी पूनमचंद रंगा, जोधपुर निवासी कमलेश व्यास एवं रायपुर निवासी तारणी आचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क 9 सवारी टैक्सियों को रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री पुष्करणा सावा समिति के पदाधिकारी राजकुमारी व्यास, शशिकुमार, नवरतन व्यास के साथ पूर्व पार्षद दुर्गादास छगानी, सतु महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best News Portal Development Company In India