गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग सेवा संस्थान पैरा स्पोर्ट्स के बच्चों को व्हीलचेयर व अनेक सामग्री भामाशाहों द्वारा भेंट

एस एम एस दिव्यांग सेवा  पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम के लिए डागा रेस्ट हाउस निशुल्क प्रदान किया गया, जिसमें राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया तथा उनके खेलकूद को प्रोत्साहित करने हेतु राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसाइटी द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए एक व्हीलचेयर, मिठाई तथा श्री मेघराज जी, श्री रिद्ध करण जी सेठिया द्वारा दिव्यांगजन खिलाड़ियों को ट्रैक सूट

एवं श्री बसंत जी नौलखा द्वारा थ्रोइंग विग शूज वितरण का वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र जी हर्ष को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुलगुलिया द्वारा बताया गया की उनकी संस्था के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर की पहचान बना रहे हैं। जिसके खर्च का प्रबंध भामाशाह द्वारा व उनके स्वयं के स्तर पर किया जाता है तथा उनका प्रयास है कि संस्थान बच्चों के अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रदर्शन को उत्कृष्ट करने के लिए भामाशाहों को आगे आने के लिए आग्रह करती रहेंगी। इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी के अध्यक्ष इं सुशील कुमार डूडी द्वारा श्री श्रीमती मंजू गुलगुलिया जी के कार्य की सराहना की और अनेक भामाशाहों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए ।श्री जिला अध्यक्ष बीकानेर सुरेंद्र जीहर्ष द्वारा संस्था के लिए जमीन और भवन की व्यवस्था किए जाने हेतु भी कार्यक्रम में आश्वस्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ भामाशाह चंपकमल सुराणा,नारायणी देवी सेठिया,

चंद्रजीरा खेचा, भीमराव जी गुलगुलिया,कंचन छलानी,

सुनीतासुराणा,मधुवेद,लीला देवी,इं कमलकांत सोनी, इं लालचंद लूहानीवाल, इं सत्यनारायण धवल, इं जावेद मिर्जा, इं प्रवीण कुमार मित्तल, इं भंवर लाल जी, इं मिट्ठू सिंह अन्य व्यक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती गुलगुलिया द्वारा सभी भामाशाहों को धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

Best News Portal Development Company In India