
बीकानेर : मीणा समाज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ समस्त विभाग बीकानेर द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें नशा मुक्ति व कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयोजक मोहर सिंह सलावद ने नशे का दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया साथ ही लड़का – लड़की में भेद नहीं करने की बात कही एवं समाज में भाईचारे के साथ रहने पर जोर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मनीष काचरिया एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद कुमार मीणा ने ने कहा कि दहेज प्रथा,बाल विवाह,मृत्युभोज जैसी कुरीतियों के उन्मूलन पर और दिया। महासभा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह मीना ने कहा कि महासंघ समाज के हित के कार्यों के लिए हमेशा तैयार है। इस दौरान अतिथियों ने केक काट करके नववर्ष स्नेह मिलन समारोह मनाया। समारोह में सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान महासंघ के संयोजक मोहर सिंह सलावद,जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा,जिला महामंत्री मनीष काचरिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह मीणा,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मीणा,जिला कोषाध्यक्ष ताराचंद मीणा,जिला संगठन मंत्री बाबू लाल मीणा, बुद्धि प्रकाश मीणा आदि मौजूद रहे।
सामुदायिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की रखी मांग,
महासंघ के मोहर सिंह सलावद ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर राज्य सरकार मीणा समाज के सामुदायिक निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवा देवे तो महासंघ समाज के सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं समाज के भामाशाहों से सहयोग लेकर उस पर भवन निर्माण करवा देंगे। सलावद का किया सम्मान,
मिलन समारोह के बाद में महासंघ के संयोजक मोहर सिंह सलावद के लगातार छठी बार शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, विधि सहलाकार अधिवक्ता हनुमान शर्मा,जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला संगठन मंत्री ओमशंकर मौर्य,जिला उपाध्यक्ष डूंगरदान,जिला संरक्षक एस एस शर्मा,निर्मल रत्नू उपस्थित रहे।
