
बीकानेर, 30 दिसम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में मंगलवार को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के फैकल्टी सदस्यों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने महाविद्यालय की विभिन्न इकाईयों एवं विभागों की कार्यविधि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक सुझाव दिये। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने महाविद्यालय में शैक्षणिक, चिकित्सा एवं शौध गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए। इस दौरान कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कैरियर एडवांसमेंट स्कीम, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, पशु फार्म में उत्पादकता बढाने एवं उपलब्ध संसाधनों व बजट के समुचित उपयोग हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच ने सभी का स्वागत किया एवं निदेशक क्लिनिकस प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने सभी का धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान निदेशक अनुसंधान प्रो. बी.एन. श्रृंगी सहित विभिन्न विभागों एवं इकाईयों के प्रभारी, विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

