*बीकानेर में नव पदस्थापित आईजी श्री ओम प्रकाश का स्वागत एवं अभिनंदन*

*बीकानेर में नव पदस्थापित आईजी श्री ओम प्रकाश का स्वागत एवं अभिनंदन

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा बीकानेर में नव पदस्थापित आईजी श्री ओम प्रकाश जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष श्री बालकिशन परिहार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष कंसल, बीकानेर इकाई संरक्षक श्री सुभाष मित्तल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री राजेश जी गोयल, करनी इकाई अध्यक्ष श्री विनोद धानुका तथा करनी इकाई सचिव श्री मनोज तलवारिया ने उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बीकानेर में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

Best News Portal Development Company In India