बीकानेर। बीकानेर शहर में होली पर्व की तैयारियां जोरों पर इसी को लेकर यहां सुरमयी होली गीतों की बयार और बांसुरी की तान और चंग की धमक के साथ थिरकते कदम यह नजारा रविवार की शाम को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर राज रतन बिहारी मंदिर के सामने देखना को मिला जब खंजर क्लब के चंग वादकों द्वारा चंग पर धमाल कार्यक्रम के बैनर का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल द्वारा फीता काटकर किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में ज्योतिष दुर्गा शंकर रंगा,विष्णु दत्त रंगा,बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर, बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, कवि शिव दाधीच, रामकिशोर यादव, पवन कुमार चड्ढा आदि मौजूद रहे।
क्लब के अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि क्लब के पदाधिकारी सतीश गहलोत, प्रमोद गहलोत, किसन लाल सोनी,मदन टाक , कैलाश तंवर, अशोक तंवर,प्रेम कुमार,ओम सैन, नरेंद्र देवड़ा, मनोज प्रजापत,मनीष तंवर, सहयोगी शाकिर हुसैन चौपदार आदि चंग वादकों ने चंग पर हथेलियों की थाप देकर ज्योंही होली के गीतों की प्रस्तुति प्रारंभ की वैसे ही मंदिर एवं पार्क में आने वाले दर्शनार्थियों व राहगीरों के कदम भी खुद ब खुद थिरकने प्रारंभ हो गए। डांसर रत्ना रंगीला ने घूमर नृत्य कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिव दाधीच ने किया।
